अदानी समूह को TIME की प्रतिष्ठित विश्व की 2024 की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है, जो एक प्रमुख वैश्विक उद्योग रैंकिंग और सांख्यिकी पोर्टल स्टेटिस्टा के सहयोग से तैयार की गई है।
अदाणी समूह ने एक बयान और दिया -:
- “यह सम्मान कर्मचारियों की संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और स्थिरता के प्रति अदाणी समूह की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। यह समूह की कड़ी मेहनत और सीमाओं को आगे बढ़ाने और व्यवसायों में उत्कृष्टता प्रदान करने के निरंतर प्रयासों का नतीजा है।”
विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की 2024 सूची तीन आयामों – कर्मचारी संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और स्थिरता – के विश्लेषण पर आधारित है।
- मूल्यांकन में अडाणी समूह की 11 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ पर विचार किया गया। समूह ने एक बयान में कहा कि अन्य तीन सूचीबद्ध कंपनियां इन आठ कंपनियों की सहायक कंपनियां हैं।
- मान्यता प्राप्त कंपनियों में अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदानी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट्स, अदानी पावर और अदानी विल्मर लिमिटेड शामिल हैं।
- सर्वेक्षण 50 से अधिक देशों में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 170,000 प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सिफारिशों, कार्य स्थितियों, वेतन, समानता और समग्र कंपनी छवि के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन किया था। 2023 में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक राजस्व वाली और 2021 से 2023 तक वृद्धि प्रदर्शित करने वाली कंपनियों का मूल्यांकन किया गया।
अधिकतम 100 अंकों का अंतिम रैंकिंग स्कोर बनाने के लिए सभी तीन आयामों के अंकों को समान प्रतिशत के आधार पर जोड़ा गया था। उच्चतम स्कोर वाली 1,000 कंपनियों को TIME और स्टेटिस्टा द्वारा विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों 2024 से सम्मानित किया गया।
Post Views: 75